प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी युवाओं को कल देंगे रोजगार की सौगात, 51 हजार से ज्यादा नव नियुक्त युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 19 सितंबर को युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 19 सितंबर को युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे है। 20वें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की ओर से विभिन्न सरकारी संगठनों में 51 हजार से ज्यादा नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे।

देश में 45 स्थानों पर आयोजित होगा रोजगार मेला
यह रोजगार मेला पूरे देश में 45 स्थानों पर आयोजित होगा। नव नियुक्त कर्मचारी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे, जिनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय इत्‍यादि शामिल हैं।

युवाओं को मिल रही रोजगार की सौगात
यह रोजगार मेला दर्शाता है कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन और देश के विकास में उनकी ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने पर सरकार का विशेष ध्यान है। इस 20वें रोजगार मेले के साथ ही रोजगार मेलों के माध्‍यम से विभिन्न विभागों और सरकारी संगठनों में लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़