रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, पूर्व सरकारों पर साधा जमकर निशाना

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए बड़े बदलाव और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘रामायण-एक महाकाव्य, अनेक कथाएं भारत और दुनिया में रामकथा’ के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए बड़े बदलाव और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2014 से पहले भारत में हताशा और निराशा का माहौल था। भ्रष्टाचार और कुशासन से आम जनता परेशान थी। ऐसे हालात में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी तो हमने विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनसे लड़ने का रोडमैप तैयार किया।

कोविड जैसी महामारी का सामना किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 12 सालों में दुनिया ने कोविड जैसी महामारी का सामना किया और कई युद्ध भी देखे। जिसके कारण विश्व की अर्थव्यवस्था बहुत प्रभावित हुई। लेकिन हमने हर आपदा को अवसर में बदला और निरंतर आगे बढ़ते रहे। इसका परिणाम है कि भारत आज आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

सीमा के पार जाकर दुश्मनों का अंत
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबने देखा कि हम आज सीमा के पार जाकर भी दुश्मनों का अंत कर रहे हैं। आज नक्सलवाद भी लगभग समाप्त हो चुका है। आज भारत एक सभ्यतागत लीडर बनकर उभरा है। आज पूरी दुनिया ‘योग दिवस’ मना रही है। भारत अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैसी पहलों के
माध्यम से विश्व को नेतृत्व प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र की सफलता हो या फिर कल्याणकारी योजनाओं की सफलता, आज हम दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़