मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे 24 सितंबर से ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर निर्धारित है। सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा का आयोजन 03 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।
आयु-सीमा और वेतन
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 08 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा सूबेदार के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।












