देश के खादी ग्रामोद्योग में विभिन्न पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, यहां जाने कैसे करें आवेदन?

देश के खादी ग्रामोद्योग में एडवाइजर, सीनियर कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती हो रही है।

देश के खादी ग्रामोद्योग में एडवाइजर, सीनियर कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती हो रही है। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में है उनके लिए ये सुनहरा अवसर है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट kvic.gov.in में अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के तहत आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो साथ ही MS Excel और MS PowerPoint की नॉलेज अनिवार्य है।

आयु सीमा निर्धारित
इसके अलावा सीनियर कंसल्टेंट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 40 से कम और अधिकतम उम्र 65 साल से ज्यादा न हो। एडवाइजर पदों के लिए अधिकतम आयु 39 साल एवं यंग प्रोफेशनल पदों पर आवेदन के लिए 1 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर 27 साल से ज्यादा न हो।

कितना मिलेगा वेतन?
बता दें कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जायेगा। ऐसे में जो उम्मीदवार सीनियर कंसल्टेंट और एडवाइजर पदों के लिए चयनित होंगे उनको 30 से 40000 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं यंग प्रोफेशनल पदों के लिए 25 से 30000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़