NTPC में असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, यहाँ जाने कैसे करें आवेदन?

NTPC में असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर सामने आया है।

NTPC में असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर सामने आया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट https://ntpc.co.in/hi पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि इस भर्ती के तहत आवेदन करने की लास्ट डेट 05 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है। भर्ती के तहत असिस्टेंट ऑफिसर के कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 08 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 01 पद, ओबीसी के लिए कुल 03 पद, एससी के लिए कुल 02 पद और एसटी के लिए कुल 01 पद आरक्षित किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरा किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़