MPESB ने कॉन्स्टेबल के 7500 रिक्त पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहाँ जाने आवेदन की अंतिम तारीख और योग्यता

MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से राज्य में आरक्षक यानी की कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटीGD) के 7500 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से राज्य में आरक्षक यानी की कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटीGD) के 7500 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहता है वो ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख और योग्यता
बता दें कि इस भर्ती के तहत फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है।

आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी ने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। इस भर्ती में आवेदन के साथ अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। एमपी राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस भुगतान करना होगा। इसके अलावा विभागीय उम्मीदवार जो अनारक्षित श्रेणी से आते हैं उनको 200 रुपये और आरक्षित वर्ग को 100 रुपये जमा करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़