RRB ने ग्रेजुएट लेवल पर कुल 3477 पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ जाने कब शुरू होंगे आवेदन?

रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है।

रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानि RRB ने ग्रेजुएट लेवल पर कुल 3477 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि RRB एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 08 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 नवंबर, 2026 तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए पात्रता
इसके साथ ही भर्ती के तहत उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार आयु से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकेंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी एवं एसटी, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़