उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रदेश की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए।
बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने कहा कि बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए युधस्तर पर प्रयास करें। ऐसे में जहां से भी विद्युत की व्यवस्था संभव हो, वहां से जरूरी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोयले की कमी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था की बेहतर योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
आपूर्ति की फीडर वाइज मॉनिटरिंग
इसके अलावा प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि आपूर्ति की फीडर वाइज मॉनिटरिंग भी की जाए। साथ ही विद्युत वितरण व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट कार्ययोजना के साथ परिणाम देने के निर्देश दिए। वहीं अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने प्रदेश के वितरण निगम के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अभी से प्रभावी योजना बना ली जाए, जिसे उस दौरान सभी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
बता दें कि शक्ति भवन में हुई इस बैठक में उन्होंने विद्युत आपूर्ति, व्यवस्थागत ढ़ाचे का सुदृढ़ीकरण, बिल वितरण, बिल वसूली, बिजली चोरी रोकने, विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियन्त्रण तथा विद्युत कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने आदि मुद्दों पर समीक्षा की। इसके साथ ही अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंडीपेन्डेन्ट फीडर के उपभोक्ताओं से विद्युत निगमों के वरिष्ठ अधिकारी सम्पर्क कर विद्युत आपूर्ति का फीड बैक लेते रहें और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।











