नोएडा में 25 सितंबर से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन, योगी सरकार दे रही उद्योग और व्यापार को बढ़ावा

नोएडा में 25 सितंबर से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा।

नोएडा में 25 सितंबर से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किए जा रहे है। योगी सरकार की यह पहल मीरजापुर के कालीन उद्योग को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी। बता दें कि इस ट्रेड शो में जनपद के 10 कालीन कारोबारी और 2 मिष्ठान कारोबारी हिस्सा लेकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

हस्तशिल्प उत्पादों को करीब से देखने का मौका
बता दें की इस आयोजन में देश-विदेश से आने वाले कारोबारियों और 86 देशों के आयातकों को हस्तशिल्प उत्पादों को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा। कारोबारी मीरजापुर में तैयार होने वाले आकर्षक कालीन, दरी और अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को करीब से देख पाएंगे। इससे स्थानीय कालीन कारोबारियों को नए बाजार और विदेशी खरीदारों से जुड़ने का भी मंच मिलेगा।

‘संजीवनी’ साबित हुई योजना
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त संदीप कुमार ने इस आयोजन को लेकर पूरी जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना मीरजापुर के कालीन उद्योग के लिए ‘संजीवनी’ साबित हुई है। ओडीओपी के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं और आर्थिक सहायता से कालीन कारोबार को प्रोत्साहन मिला है।

युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार
सीएम योगी ने कहा है कि, “उत्तर प्रदेश की पहचान सिर्फ इसके बाजार और श्रम-शक्ति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां के युवाओं का कौशल और कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों की प्रतिभा भी इसकी पहचान है। राज्य के युवा केवल रोजगार चाहने वाले न बनें, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले उद्यमी बनें और इसी सोच के साथ सरकार ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़