“आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” के 8 साल पूरे हो गए हैं। जिसके लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर योजना के लाभार्थियों को बधाई दी।
इलाज की चिंता से मुक्त
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “हमारा भारत आयुष्मान बन रहा है। “आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” ने देश भर में हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने और आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को इलाज की चिंता से मुक्त करने का महत्वपूर्ण काम किया है।”
ज़रूरतमंद परिवारों के लिए भरोसे का आधार
सीएम मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इस जन-कल्याणकारी योजना के 8 साल पूरे होने पर सभी लाभार्थियों और पूरे देश को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में, यह योजना गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों के लिए भरोसे और सुरक्षा का आधार बन गई है।”












