‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत सीधी में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने किसानों से संवाद किया और उन्हें सिंचाई सुविधाओं की जानकारी भी दी।
उन्नत बीज और प्रशिक्षण उपलब्ध
सीएम मोहन यादव ने बताया कि, “सीधी में दलहन और तिलहन फसलों के रकबे को बढ़ाने के लिए अन्नदाताओं को उन्नत बीज और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। सिंचाई की बड़ी परियोजनाएं इस क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करेंगी। फलों के प्रसंस्करण और भंडारण के लिए एक इकाई स्थापित की गई है। जिले में 12 जैविक संसाधन केंद्र संचालित हो रहे हैं।”
किसानों की आय के अवसर बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “सीधी को विंध्य क्षेत्र का पर्यटन केंद्र बनाने के साथ-साथ, हम खेती को लाभदायक बनाने और किसानों की आय के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”











