सीएम मोहन यादव ने 35.42 लाख हितग्राहियों को दिए 212.57 करोड़, पीएम मोदी ने बाइकर्स से वर्चुअली किया संवाद

मध्य प्रदेश के देवास में सेवा और जनकल्याण से जुड़े दो बड़े कार्यक्रम एक साथ सम्पन्न हुए।

मध्य प्रदेश के देवास में सेवा और जनकल्याण से जुड़े दो बड़े कार्यक्रम एक साथ सम्पन्न हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 सालों के सार्वजनिक जीवन में अनुशासन और कड़ी मेहनत के ज़रिए निस्वार्थ सेवा की भावना का उदाहरण पेश किया है। सेवा की इस भावना को हर व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के बाइकर्स से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की।

250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल
इस मौके पर, देवास ज़िले के पुंजापुरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी बाइक राइडर्स का दिल से स्वागत किया, उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं भी दीं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर तक बाइक यात्रा निकाली जा रही है। 17 सितंबर को शुरू हुई इस यात्रा में 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं। यात्रा के दौरान अलग-अलग राज्यों के जिलों और गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को सौगात
इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को भी सौगात दी। सीएम मोहन यादव ने 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 212.57 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अंतरित की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़