‘सिंहस्थ सेवा कार्य 2028’ पर मंथन, सीएम मोहन यादव ने कहा-“सिंहस्थ सेवादूतों के लिए बनेगा आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल निवास में आयोजित एक सेमिनार में विचार-विमर्श किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल निवास में आयोजित एक सेमिनार में विचार-विमर्श किया। इस दौरान ‘सिंहस्थ सेवा कार्य 2028’ के सिलसिले में भारत स्काउट एंड गाइड के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि, “भोपाल में ‘सिंहस्थ सेवादूतों’ के लिए एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा।”

स्वयंसेवक सेवा कार्य की संभालेंगे जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “सरकार का लक्ष्य एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सिंहस्थ का आयोजन करना है। ‘सिंहस्थ-2028’ के लिए 15,000 से ज़्यादा स्वयंसेवक सेवा कार्य की जिम्मेदारी संभालेंगे। आपदा प्रबंधन संस्थान के सहयोग से 100 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे।”

किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयारी जरूरी
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि, राज्य के हर जिले से 500 युवाओं और उज्जैन संभाग के सभी जिलों से एक-एक हजार युवाओं को सेवादूत के तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ : 2028 सेवा-भाव, प्रबंधन क्षमता और सुशासन की व्यापक परीक्षा भी होगा। मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि आप सबको सेवा के लिए, किसी भी चुनौती और अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हमेशा की तरह तैयार रहना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़