खटीमा में 7 करोड़ की नई गौशाला का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सीएम धामी ने की गौ-सेवा

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में 7 करोड़ से ज़्यादा की लागत से बनी नई गौशाला का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया।

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में 7 करोड़ से ज़्यादा की लागत से बनी नई गौशाला का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया। जिसके बाद सीएम धामी ने गौ-सेवा भी की। यह गौशाला बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय, पौष्टिक भोजन और बेहतर सुरक्षा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

गौ संरक्षण की भावना होगी सशक्त
सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देशभर में सनातन संस्कृति और गौ संरक्षण की भावना को सशक्त किया जा रहा है। हमारी सरकार भी इसी संकल्प के साथ प्रदेश में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”

गाय के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “गौशालाओं के निर्माण और उनके सुदृढ़ीकरण के साथ ही बद्री गाय के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर ‘गौ ग्राम सेवक योजना’ के माध्यम से भी गौ संरक्षण को जनभागीदारी से और मजबूत किया जा रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़