मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस समारोह के दौरान उन्होंने अशोक सिंघल को नमन किया।
पूरा जीवन समाज को समर्पित
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के मुख्य सूत्रधार अशोक सिंघल ने विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से भारत और विदेशों में हिंदू समाज को संगठित करने का अभूतपूर्व कार्य किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित कर दिया।”
कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल?
इस अवसर पर आद्यवराह घाट और गुफा मंदिर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी रामप्रवेश देवाचार्य महाराज, करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य, वेदांत संत लाल साईं, बुद्ध भूषण भदंत, VHP के केंद्रीय सह-संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे, ABVMS के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी ओ.पी. गोडिया के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।












