मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन को विकास परियोजनाओं के सौगात दी। सीएम मोहन यादव ने 15 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जिनकी लागत करीब 173 करोड़ की है।
उज्जैन दर्शन सेवा की शुरुआत
महाकाल महालोक से PM ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा की शुरुआत की गई। सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली ये सेवाएँ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधाएँ प्रदान करेंगी।”
विश्व-स्तरीय बुनियादी ढाँचा विकसित
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन को ध्यान में रखते हुए विश्व-स्तरीय बुनियादी ढाँचा विकसित किया जा रहा है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ उज्जैन को आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और उज्जैन के निवासियों के सहयोग से, उज्जैन विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।”












