शहडोल में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, कहा-“ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल रहे”

'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत शहडोल में 'बलराम कृषि महोत्सव' आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत शहडोल में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। जिससे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। सीएम मोहन यादव ने इस दौरानने किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया और सिंचाई सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।

‘आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल रहे’
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “शहडोल की धरती वनों, खनिजों और कृषि संपदा से समृद्ध है। इन उत्पादों के संरक्षण, बेहतर भंडारण, प्रसंस्करण और उन्हें बाजार से जोड़ने के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल रहे हैं।”

क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को किया मजबूत
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “यहाँ की उच्च गुणवत्ता वाली हल्दी पूरे देश में लोकप्रिय है। हम हल्दी की खेती को प्रसंस्करण और बाजार से जोड़ रहे हैं ताकि किसानों को बेहतर आय मिल सके। बाणसागर और भन्नी सूक्ष्म-सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत किया गया है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़