दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने पिछले डेढ़ वर्षों में दिल्ली में किए गए प्रमुख विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी पहलों पर आधारित पुस्तिका की एक प्रति भी पीएम मोदी को भेंट की।
पीएम का मिला मार्गदर्शन
इस मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। जिसमें सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “दुनिया के सबसे लोकप्रिय जन-नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।”
सीएम ने जताया आभार
सीएम रेखा गुप्ता ने बहुमूल्य समय देने और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “पीएम मोदी के साथ हर मुलाकात नई प्रेरणा देती है। उनका स्नेह और मार्गदर्शन राष्ट्र-सेवा और जन-सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है, तथा ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप ‘विकसित दिल्ली’ के निर्माण की दिशा में और अधिक समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।”











