दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने समयपुर बादली के विकास को नई गति दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत, 35 अनधिकृत कॉलोनियों में 223 करोड़ के विकास कार्य शुरू किए। इन कार्यों से सड़कें बेहतर होंगी और ड्रेनेज सिस्टम मजबूत होगा, जिससे जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
दिल्ली सरकार का संकल्प
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, हमारा संकल्प है कि दिल्ली की हर गली, हर कॉलोनी और हर परिवार तक विकास पहुँचे। हमारी सरकार अनधिकृत कॉलोनियों में बेहतर सड़कें, मजबूत ड्रेनेज और जरूरी नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए पूरी गति से काम कर रही है।”
इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक अहीर दीपक चौधरी, जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत, MCD पार्षद गायत्री दीपक चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।











