देवभूमि उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को रफ्तार, बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा

देवभूमि उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को रफ्तार मिली है।

देवभूमि उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को रफ्तार मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा और नई गति दी जा रही है।

सीधी हवाई सेवाएं संचालित
इसी दिशा में देहरादून एयरपोर्ट से देश के 11 से अधिक प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाएँ संचालित की जा रही हैं, जिससे राज्य के निवासियों को देश के विभिन्न हिस्सों के साथ आसान, तेज़ और सुविधाजनक हवाई कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है।

पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ उत्तराखंड के लोगों के लिए यात्रा करना और भी आसान और सुविधाजनक हो गया है। इससे राज्य के विकास में तेज़ी आ रही है और उत्तराखंड देश के प्रमुख शहरों के साथ और मज़बूती से जुड़ रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़