सीएम धामी ने प्रबुद्ध नागरिकों और विचारकों के साथ किया मंथन, विभिन्न विषयों पर की सार्थक चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड भवन में राज्य के प्रबुद्ध नागरिकों और विचारकों के साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड भवन में राज्य के प्रबुद्ध नागरिकों और विचारकों के साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान राज्य के विकास, भविष्य की संभावनाओं और जन-कल्याण से जुड़े मुद्दों पर बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हुए।

आधुनिक विकास की दिशा में बढ़ रहे
सीएम धामी ने कहा कि, “उत्तराखंड केवल हिमालय, नदियों और प्राकृतिक सुंदरता वाला राज्य ही नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और अनूठी लोक-विरासत से भी समृद्ध है। हमें इस विरासत को संजोते हुए आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ना है।”

धामी सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “हमारा संकल्प है कि पहाड़ों का पानी और पहाड़ों की जवानी, पहाड़ों के ही काम आए। पर्यटन, स्वरोजगार, स्थानीय उत्पादों और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से आज राज्य में रिवर्स माइग्रेशन (वापसी प्रवास) की दिशा में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रबुद्धजनों के अनुभव, युवाओं की ऊर्जा और जनता की आकांक्षाओं को साथ लेकर एक ऐसे विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखण्ड का निर्माण करें, जिस पर आने वाली पीढ़ियां गर्व कर सकें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़