भोपाल में 3 अक्टूबर को राज्य-स्तरीय गोपालक सम्मेलन, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल में 3 अक्टूबर को राज्य-स्तरीय गोपालक सम्मेलन का आयोजन होने वाला है।

भोपाल में 3 अक्टूबर को राज्य-स्तरीय गोपालक सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। जिसे लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस होने वाले राज्य-स्तरीय गोपालक सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। इस सम्मेलन में 35 हज़ार से ज़्यादा गोपालक और डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य हिस्सा लेंगे।

कई प्रोजेक्ट्स का होगा उद्घाटन
सीएम मोहन यादव ने बताया कि, “इस मौके पर कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया जाएगा, जिनमें डेयरी प्लांट, डेयरी प्रोसेसिंग और क्वालिटी टेस्टिंग लैब शामिल हैं। इनमें उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से बन रहा डेयरी प्लांट और भोपाल में फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट प्लांट भी शामिल हैं। भोपाल वेस्टर्न बाइपास की आधारशिला भी रखी जाएगी।”

कार्यक्रम में अमित शाह होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। ऐसे में सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ हीअधिकारियों को सम्मेलन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ज़रूरी निर्देश भी दिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़