उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून पहुँचने के बाद ऊँचाई वाले इलाकों में ट्रेकिंग के दौरान फँसे ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों के लिए ‘स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर’, देहरादून में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। सीएम धामी ने अधिकारियों को कहा कि, “हर व्यक्ति की सुरक्षित वापसी को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी जाए।”
अधिकारियों को सीएम के निर्देश
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही मौसम के साथ-साथ भौगोलिक हालात को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध सभी संसाधनों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए।
ट्रेकर्स की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “राज्य के निवासियों के साथ-साथ उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और ट्रेकर्स की सुरक्षा राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी ज़िलाधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे संवेदनशील इलाकों में लगातार नज़र रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करें।”
ज़रूरी सुविधाओं का सही इंतज़ाम
सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन सचिव को टेलीफ़ोन पर निर्देश दिए गए कि वे उत्तरकाशी के ऊंचे हिमालयी इलाकों में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रेकर्स के लिए राहत और बचाव कार्यों के बारे में पूरी जानकारी लें। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रेकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दें। इसके अलावा ज़रूरी मेडिकल मदद, भोजन और अन्य ज़रूरी सुविधाओं का सही इंतज़ाम करने के साथ-साथ प्रभावित इलाके में गए हर पर्यटक को सुरक्षित उनकी मंज़िल तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए।”











