देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य की धामी सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में, परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 1.50 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ करने का फैसला लिया गया है।
सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
बता दें कि धामी सरकार का यह फैसला हमारे उन बहादुर सैनिकों के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जो देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। धामी सरकार के इस फैसले को सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के हितों से जुड़े फैसले राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहे हैं।
सैनिकों, पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाने का यह फैसला देश की रक्षा के लिए उनके साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान को और मजबूत करता है।











