UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए भर्ती का एलान किया है। इस भर्ती के लिए 14 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसलिए जो भी युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है।
आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर तक निर्धारित है। वहीं शुल्क समायोजन और फॉर्म में संशोधन 11 नवंबर 2026 तक किया जा सकेगा। वहीं आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र पदानुसार 18, 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
भर्ती के लिए पात्रता
इस भर्ती में लाइफगार्ड और ग्राउंड्समैन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं असिस्टेंट कोच और डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कार्य करने का अनुभव डिप्लोमा या अन्य पात्रता होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास UPSSSC 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।












