उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर (सहायिका) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ऐसी में जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए अपने जिले के लिए ऑनलाइन माध्यम से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती है। इस भर्ती अभियान के तहत सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।
पात्रता और मापदंड
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर सिर्फ महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। वहीं अभ्यर्थी उस जिले की ही निवासी होनी चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी वर्ग की महिला उम्मीदवार को आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है।











