मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में ‘इंडियन हारमोनिका फेस्टिवल 2026’ का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने 16 राज्यों से आए 180 संगीतकारों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि भोपाल में पहली बार यह राष्ट्रीय महोत्सव आयोजित किया गया है। जिसमें देशभर से आए लगभग 200 हारमोनिका (माउथ ऑर्गन) कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बनाया।
प्रसिद्ध संगीतकारों के योगदान को किया याद
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘विरासत से विकास’ की भावना को साकार करता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बंगाल के प्रसिद्ध संगीतकारों और पार्श्व गायकों जैसे किशोर कुमार, हेमंत कुमार, एस.डी. बर्मन और आर.डी. बर्मन के योगदान को भी याद किया।
महोत्सव संगीत साधकों का संगम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “यह महोत्सव संगीत साधकों का ऐसा संगम है जो विविध सुरों को एक सूत्र में पिरोकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार कर रहा है। मध्य प्रदेश की धरती पर संगीत की इस समृद्ध परंपरा का विस्तार देखना हम सभी के लिए गर्व और खुशी की बात है।”











