MPESB ने ग्रुप-3 सब इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा किए शुरू, जाने कब से जमा होंगे आवेदन फॉर्म ?

MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से ग्रुप-3 सब इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दोबारा से शुरू किया गया है।

MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से ग्रुप-3 सब इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दोबारा से शुरू किया गया है। इसलिए अभी तक जो उम्मीदवार किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

13 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
MPESB की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप-3 सब इंजीनियर के पदों पर अब 13 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक इन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर निर्धारित है।

कितने पदों पर भर्ती
बता दें कि इस भर्ती के जरिये कुल 1700 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटगरी के लिए कुल 628 पद, ओबीसी के लिए कुल 426 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 146 पद, एससी के लिए कुल 246 पद और एसटी के लिए कुल 254 पद आरक्षित किए गए हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़