प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी की तारीफ और जल्द ठीक होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। इस दौरान कैप्टन ने पूरी घटना की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी से साझा की। प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने कैप्टन के असाधारण साहस और सूझबूझ की तारीफ़ की, जिसकी वजह से 174 कीमती जानें बचाई जा सकीं। उन्होंने कैप्टन की सेहत के बारे में पूछा और उनके ठीक होने की प्रक्रिया में उनका हौसला बढ़ाया।

कैसे मिली हिम्मत?
कैप्टन स्मित ने बताया कि कैसे उन मुश्किल पलों में हनुमान चालीसा का पाठ करने से उन्हें हिम्मत मिली। इस बात ने बातचीत को बेहद भावुक बना दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की कामना की। बता दें कि एक दिन पहले पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और उनके माता-पिता से भी बात की थी।

को-पायलट ने किया था हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि ‘भारतीय मिशन’ उन्हें हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। गौरतलब है कि मूल रूप से गुजराती कैप्टन स्मित मच्छार पर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने उड़ान के दौरान हमला किया था। चाकू से हुए हमले में घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने यात्रियों और क्रू के साथ-साथ विमान को सुरक्षित रखा। उड़ान के समय विमान में अधिकतर इजरायली नागरिक थे, जिन्होंने को-पायलट को पकड़ा और बाद में तबूक एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़