‘नशा-मुक्त भारत’ के संकल्प को लेकर केंद्र सरकार नशे के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाए हुए हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने तुर्की से कुख्यात नशीले पदार्थों के तस्कर (नार्को-ट्रैफिकिंग किंगपिन) नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट करवाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
अमित शाह ने पोस्ट की शेयर
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि, “नवाब विर्क की फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके तुर्की की नागरिकता हासिल करने के बाद, वह अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता रहा। हमारी एजेंसियों ने उसकी असली पहचान का पता लगाने के लिए एक-एक करके सारे राज़ खोले और उसे डिपोर्ट करवाया। आज उसे भारत वापस लाया गया है और ड्रग तस्करी और अन्य अपराधों के मामलों में जेल भेज दिया गया है।”
‘नशा-मुक्त भारत’ का संकल्प
‘नशा-मुक्त भारत’ का संकल्प देश की युवा पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने इस सफलता के लिए सभी एजेंसियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, “मोदी सरकार दिसंबर 2029 से पहले हर नार्को-कार्टेल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।”












