AIIMS भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, यहां जाने कैसे करें आवेदन?

AIIMS यानि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

AIIMS यानि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार एम्स भोपाल में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे एम्स भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.aiimsbhopal.edu.in/ पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन के लिए योग्यता
बता दें कि इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी या एमएस की डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास तीन साल का शिक्षण अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को हर महीने 1, लाख 42 हजार 506 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क का भुगतान
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एससी और एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़