ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानिए भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE यानि जनरल डिपार्टमेंट कांपिटिटिव एग्जामिनेशन 2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE यानि जनरल डिपार्टमेंट कांपिटिटिव एग्जामिनेशन 2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के जरिए कुल 1,465 पद भरे जाएंगे। ऐसे में जो भी योग्य उम्मीदवार हैं वो ईस्ट सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें की इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही आयु सीमा के तहत जनरल वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए। ओबीसी के लिए 45 साल और SC या ST के लिए आयु सीमा 47 साल है।

चयन प्रक्रिया जानिए
उम्मीदवारों का चयन पहले सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट से होगा। इसके बाद पद के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट या कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी। बता दें कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में 100 सवाल होंगे। वहीं परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। CBT की तारीख रेलवे की ओर से बाद में जारी की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़