लखनऊ में सीएम योगी की बड़ी सौगात, कम आय वाले परिवारों के 4.60 लाख से ज़्यादा छात्रों को मिली स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे में किसी भी छात्र की पढ़ाई आर्थिक स्थिति की वजह से प्रभावित न हो इसके लिए योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी दिशा में लखनऊ में, कम आय वाले परिवारों के 4.60 लाख से ज़्यादा छात्रों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सौगात दी है। कक्षा 9-10 और 10वीं के बाद की कक्षाओं के छात्रों के के बैंक खातों में 148 करोड़ से ज़्यादा की स्कॉलरशिप और फीस वापसी की रकम भेजी गई। इसके साथ ही सीएम योगी ने होनहार छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया।

“पैसे की कमी से न रुके पढ़ाई”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी छात्रों को बहुत-बहुत बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी। सीएम योगी ने कहा कि “पैसे की कमी के कारण किसी भी छात्र की स्कूली शिक्षा नहीं रुकनी चाहिए। हर छात्र को शिक्षा पाने और आगे बढ़ने का समान मौका मिले, यह पक्का करने के लिए ‘डबल-इंजन’ सरकार पूरी लगन से काम कर रही है।”

छात्रवृत्ति का दायरा लगातार बढ़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ऐसे समय में पढ़ाई कर रही है, जब उसके सामने अपनी पहचान को लेकर कोई संकट नहीं है। ऐसे में राज्य सरकार का प्रयास है कि पैसे की कमी या किसी दूसरी वजह से किसी छात्र की पढ़ाई न रुके। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बताया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में छात्रवृत्ति का दायरा लगातार बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 69 लाख छात्रों को इसका लाभ मिल था। छात्रों को लगभग 6,200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। मुख्यमंत्री के मुताबिक पिछले नौ साल में छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों की संख्या करीब 4 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़