टनकपुर में संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, लोगों की समस्याओं, सुझावों और विभिन्न मुद्दों को सुना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिरकत की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधी बातचीत की। सीएम धामी ने लोगों से उनकी समस्याओं को सुना। लोगों के सुझावों और विभिन्न मुद्दों को भी गंभीरता से सुना। इस दौरान संबंधित अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

सीएम के अधिकारियों को निर्देश
सीएम धामी ने मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान सीएम ने जन-शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लें और तुरंत उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

‘सीधा संवाद हमारी कार्यशैली का हिस्सा’
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “जनता से सीधा संवाद हमारी कार्यशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनसेवा का उद्देश्य तभी सार्थक होता है जब लोगों की बात सुनी जाए, उनकी समस्याओं को समझा जाए और उनके समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लोगों का विश्वास और उनका कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़