सीएम धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड के संयुक्त मोर्चे और विंग की बैठक, संगठनात्मक मामलों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा

देहरादून में उत्तराखंड के संयुक्त मोर्चे और विंग की बैठक आयोजित हुई।

देहरादून में उत्तराखंड के संयुक्त मोर्चे और विंग की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। इस दौरान संगठनात्मक मामलों, जन-सरोकारों और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

किन मुद्दों पर चर्चा?
बता दें कि इस बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। इसके साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की समीक्षा की गई। सीएम धामी ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस संवाद के दौरान उनकी सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक पहुंच की जानकारी ली गई। बैठक में मुख्य तौर पर सांगठनिक गतिविधियों, जनसरोकारों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को बढ़ाने पर विस्तृत मंथन किया गया

संगठन के मोर्चों और प्रकोष्ठों के साथ संवाद
बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी राम माधव और सहप्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन ने संगठन के मोर्चों और प्रकोष्ठों के साथ संवाद कर चुनावी तैयारियों की जमीनी स्थिति परखी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़