दशहरा उत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, कहा-“देवभूमि की पहचान हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर युवा रामलीला समिति की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर युवा रामलीला समिति की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। जिसके बाद सीएम ने जंसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “उत्तराखंड विकास के साथ अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा है।”

प्रभावी विकास मॉडल तैयार
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “देवभूमि उत्तराखंड की पहचान हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत है। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ विरासत को संरक्षित करने और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से राज्य की आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयासरत है। ‘आदर्श चंपावत’ के संकल्प के तहत, जिले की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं को आधुनिक विकास से जोड़कर एक प्रभावी विकास मॉडल तैयार किया जा रहा है।”

अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ
सीएम धामी ने कहा कि, विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रयासरत है। चंपावत में सड़क, परिवहन, पर्यटन, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है और उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प में अपनी भूमिका निभा रहा है। बता दें कि इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष गोविन्द सामन्त, दायित्वधारी मनोज कालाकोटी, दायित्वधारी हेमा जोशी, दायित्वधारी किरन देवी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़