उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को विकास की सौगात दी। सीएम योगी ने 1,340 करोड़ से ज़्यादा लागत वाली 112 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने भदोही ज़िले में एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल हैंडक्राफ़्टेड कारपेट ट्रेड फेयर, ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के गोल्डन जुबली एडिशन का उद्घाटन किया।
कारोबारियों से सीधा संवाद
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कारपेट इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपोर्टर्स, सेलर्स और प्रमुख उद्यमियों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान सीएम ने कारोबारियों से सीधा संवाद किया और उद्योग की स्थिति पर चर्चा की। इसके साथ ही राज्य के बढ़ते निर्यात पर प्रकाश भी डाला। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का कुल निर्यात 2 लाख करोड़ पार कर चुका है। भदोही-मिर्जापुर क्लस्टर का देश के कुल कालीन निर्यात में 60% योगदान है।
कारीगरों के हुनर, कला को मिलेगी पहचान
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, “जिन हाथों ने सदियों से कारपेट बुने हैं, उन्हें नई टेक्नोलॉजी और नए डिज़ाइन्स को भी अपनाना चाहिए। हमारी सरकार ने कारीगरों के हुनर, कला और समर्पण को पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास शुरू किए हैं। इसके बाद उन्हें बाज़ारों और डिज़ाइन्स तक पहुँच मिली है।” सीएम योगी ने ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के शानदार 50 साल के सफ़र से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी। इसके साथ ही एक्सपोर्टर्स, सेलर्स, उद्यमियों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।











