मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की गौ-सेवा, गौशाला की नवनिर्मित इमारत और सोलर एनर्जी प्लांट का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरेवली गौशाला में पवित्र अग्नि अनुष्ठान और पूजा, गौ-पूजा, गौ-दान और गौ-सेवा की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरेवली गौशाला में पवित्र अग्नि अनुष्ठान और पूजा, गौ-पूजा, गौ-दान और गौ-सेवा की। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने गौशाला में विशेष देखभाल पा रही गौ-माताओं के बीच भी समय बिताया और उनकी सेवा-व्यवस्था को करीब से देखा।

गौ-दान में जन-कल्याण की भावना निहित
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “गौ-माता हमारी सनातन संस्कृति की चेतना का प्रतीक हैं। गौ-पूजा में श्रद्धा, गौ-सेवा में करुणा और गौ-दान में जन-कल्याण की भावना निहित है। गौ-सेवा और गौ-संरक्षण की इस शाश्वत परंपरा को आगे बढ़ाना हमारा सांस्कृतिक दायित्व है।”

सीएम ने किए उद्घाटन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर गौशाला की नवनिर्मित इमारत और 45 kW क्षमता वाले सोलर एनर्जी प्लांट का उद्घाटन भी किया। यह सोलर प्लांट गौशाला को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कैबिनेट सहयोगी रविंद्र इंद्रराज और विधायक तिलक राम गुप्ता भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़