दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। जिसके तहत आवेदन की लास्ट डेट कल है। ऐसे में अब तक जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म नहीं भरा है वो बिना देरी किए जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
आयु सीमा और पात्रता
बता दें कि भर्ती के तहत अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 32 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है। वहीं आवेदन के लिए उम्मीदवार का पदानुसार ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही शॉर्टहैंड इंग्लिश स्पीड 110 वर्ड प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट के साथ कंप्यूटर नॉलेज ग्रामर सहित अन्य जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क का भुगतान
भर्ती में आवेदन के साथ उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1500 रुपये फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी और पीएच वर्ग को 1300 रुपये जमा करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।












