मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, वन समितियों के 40,000 से ज़्यादा सदस्यों के खातों में राशि की ट्रांसफर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंडला में तेंदू पत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम के तहत बड़ी सौगात दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंडला में तेंदू पत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम के तहत बड़ी सौगात दी। सीएम ने वन समितियों के 40,000 से ज़्यादा सदस्यों के खातों में 26.56 करोड़ से ज़्यादा की राशि ट्रांसफर की गई। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने जिले के विकास के लिए 74 अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के तहत जिले के होनहार छात्रों को स्कूटी बांटी।

होनहार छात्रों को दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने होनहार छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि “मंडला के मोहगांव और घुघरी में सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे और एक टाइगर सफारी ज़ू भी बनाया जाएगा। यहां पान की खेती फिर से शुरू करने के साथ-साथ डेयरी सहकारी समितियां भी बनाई जाएंगी।”

‘आदिवासी समुदायों का योगदान बेमिसाल’
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “जंगलों की सुरक्षा, उनके संरक्षण और प्रबंधन में आदिवासी समुदायों का योगदान बेमिसाल है।” कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला के लोकसभा सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्य की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके, राज्य सरकार में उप मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल और अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़