ऊधमसिंह नगर के खटीमा में भव्य रोड शो, सीएम धामी ने कहा-“उत्तराखंड के विकास का संकल्प अडिग”

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में भव्य रोड शो निकाला गया।

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में भव्य रोड शो निकाला गया। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने और जनजातीय समुदाय के लोगों ने रॉस शो का भव्य स्वागत किया।

जनसेवा के संकल्प को और मजबूती
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “जनता का यह प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद इस बात का प्रतीक है कि हमारी सरकार की नीतियां और विकास के प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह विश्वास हमें उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।”

“विकास का संकल्प अडिग”
साथ ही सीएम धामी ने कहा कि, “खटीमा में रोड शो और उत्तराखंड आदि रंगोत्सव के दौरान जनता का स्नेह, समर्थन और उत्साह सचमुच दिल को खुश कर देने वाला है। जनता की यही आस्था हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उत्तराखंड के विकास, सम्मान और समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का हमारा संकल्प अडिग रहेगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़