MPESB कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती, कल आवेदन का आखिरी मौका

MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर राज्य में कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती जारी है।

MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर राज्य में कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती जारी है। इस भर्ती के तहत आवेदन की कल लास्ट डेट है। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वो जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन के लिए पात्रता
इस भर्ती में भारत के किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी ने अगर 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।

आयु सीमा भी निर्धारित
इसके अलावा आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसके तहत 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली है। मध्य प्रदेश के सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़