दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोक नायक अस्पताल में ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने वहां की सुविधाओं, सेवाओं और शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा की। मौके पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
अधिकारियों को सीएम के निर्देश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मदद के लिए आने वाली हर पीड़ित महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए, उनके साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार हो और मामले के समाधान में कोई अनावश्यक देरी न हो।
दिल्ली की हर बेटी के साथ खड़ी सरकार
सीएम रेखा गुप्ता ने कगा कि, “यहां हिंसा की शिकार महिलाओं और लड़कियों को एक ही जगह पर पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधाएं, सामाजिक और कानूनी परामर्श तथा अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। मुश्किल की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ दिल्ली की हर बेटी के साथ खड़ी है।”











