दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने कैशलेस मेडिकल सुविधा की शुरु

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा की शुरुआत की गई।

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा की शुरुआत की गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैशलेस मेडिकल सुविधा का शुभारंभ किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “पहले, इलाज का खर्च खुद उठाना पड़ता था और फिर लंबे रीइम्बर्समेंट प्रोसेस से गुज़रना पड़ता था। अब, हमारी सरकार के नए कैशलेस सिस्टम से, इलाज के समय पेमेंट की कोई चिंता नहीं होगी और न ही कागज़ी कार्रवाई के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ेगी।”

मेडिकल टेस्ट भी कैशलेस होंगे
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि जिन लोगों ने दिल्ली की सेवा में अपने जीवन के महत्वपूर्ण साल बिताए, उन्हें इस उम्र में इलाज के खर्च की चिंता न करनी पड़े। अब, एम्पैनल्ड अस्पतालों में इमरजेंसी, प्लान्ड और नॉन-इमरजेंसी इलाज के साथ-साथ मेडिकल टेस्ट भी कैशलेस होंगे।”

सुविधा लंबे समय से लंबित थी
सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जन-सेवा कार्यों से प्रेरित होकर सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “दिल्ली जल बोर्ड में वर्षों तक सेवा करने वाले हज़ारों कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए यह सुविधा लंबे समय से लंबित थी। अब, जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें इलाज के खर्च और लंबे-चौड़े रीइम्बर्समेंट प्रोसेस की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। वे बिना किसी चिंता के अपना इलाज करवा सकेंगे।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़