DSSSB यानि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से असिस्टेंट, प्रॉसेस सर्वर, प्यून अर्दली डाक चपरासी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन करने की लास्ट डेट 4 नवंबर 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का पदानुसार 10th पास दसवीं पास होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस (LMV) ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इसके साथ ही टाइपिंग शॉर्टहैंड की न्यूनतम गति होना भी जरूरी है।
आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। वही आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।












