RRC यानि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की ओर से अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती के तहत 7 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो 7 अक्टूबर से ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया कर सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तारीख
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही ITI पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके अलावा फॉर्म भरने के साथ अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/ एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।












