दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का आशा वर्कर्स को बड़ा तोहफा, प्रोत्साहन राशि 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार की गई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आशा सम्मेलन-2026 में शिरकत की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आशा सम्मेलन-2026 में शिरकत की। इस अवसर पर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू भी मौजूद रहे। इस अवसर पर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों को आगे बढ़ाया।

प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 6,000 की
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “आशा बहनों के लिए प्रोत्साहन राशि 3,000 से बढ़ाकर 6,000 की गई है। इससे दिल्ली की 6,690 आशा बहनों को आर्थिक संबल मिलेगा और घर-घर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही GB Pant Hospital में SOTTO की शुरुआत की गई है। अब अंगदान और प्रत्यारोपण की पूरी प्रक्रिया में बेहतर समन्वय होगा और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर सहायता पहुंच सकेगी।”

ANMOL योजना का विस्तार
इसके अलावा ANMOL योजना का विस्तार किया गया है। इसके तहत दिल्ली में नवजात शिशुओं की 56 स्वास्थ्य स्थितियों की जांच बिल्कुल नि:शुल्क की जा रही है, जिससे बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हो सकेगा। इस अवसर पर Nursing Home Management System Portal शुरू किया गया है जिससे नर्सिंग होम से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनेंगी।

स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ करने का संकल्प
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारा संकल्प है कि स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ हों, स्वास्थ्य सुरक्षा समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे और सेवा में जुटे हर हाथ को उचित सम्मान मिले।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़