उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी, देहरादून, उत्तरकाशी, चकराता और कालसी समेत कई इलाकों केअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के लोगों से बातचीत की। ‘मुख्य सेवक सदन’ में मुलाकात का दौर चला। इस दौरान सीएम धामी ने जनता की समस्याओं, सुझावों और उम्मीदों को सुना।
सीएम के अधिकारियों को निर्देश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। जिसके बाद सीएम धामी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। सीएम धामी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के हल सुनिश्चित करने को कहा।
सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम
सीएम धामी ने कहा कि, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के ज़रिए समानता, सामाजिक न्याय और हर नागरिक को समान अवसर देने का रास्ता बनाया, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, हमारी डबल-इंजन सरकार इसी संवैधानिक भावना के अनुरूप समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण, सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है।”












