ISRO में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आज आखिरी मौका, जल्द से जल्द यहां पूरी करें आवेदन प्रक्रिया

ISRO यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतर्गत पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आज आखिरी मौका है।

ISRO यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतर्गत नोदन कॉम्प्लेक्स में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन ‘B’, कुक एवं फायरमैन सहित अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आज आखिरी मौका है। ऐसे में जो भी युवा 10th-ITI या डिप्लोमा कर चुके हैं वो आज https://www-isro-gov-in. पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

भर्ती के लिए पात्रता
इस भर्ती के तहत आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा SSC10th ITI आदि उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 वर्ष और अधिकतम आयु 2535 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
वहीं अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। इस भर्ती में पोस्ट कोड 60 to 62 (Technical Assistant) के लिए आवेदन करने पर 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। पोस्ट कोड 63 से 71 (Technician, Cook, Fireman) पदों पर आवेदन के साथ 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। रिटेन टेस्ट के बाद जो अभ्यर्थी एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ एक्स सर्विसमैन और महिला श्रेणी से आते हैं उनको पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी। वहीं इसके अलावा पोस्ट के अनुसार अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400-500 रुपये वापस किये जायेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़