मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के तहत स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन मांगे गए है। ऐसे में जो भी इच्छुक उम्मीदवार है वो आवेदन प्रक्रिया पूरी के लें।
आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार 30 अक्टूबर और 01 नवंबर के बीच अपने फॉर्म में सुधार भी कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को टाइपिंग में भी दक्षता होनी चाहिए।
आयु-सीमा और आवेदन शुल्क
आवेदक के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 एवं 45 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जनरल एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 943 रुपये और एससी एवं एसटी, ओबीसी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 743 रुपये निर्धारित है।











